17 करोड़ का फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाला, 3 क्लर्क सस्पेंड:

Updated on 28-07-2026 02:08 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। तहसील कार्यालय के 3 कर्मचारियों (क्लर्क) की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अब 8 अन्य कर्मचारियों के बयान होने बाकी हैं।

सोमवार को गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिक संघ और छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है और जरूरत पड़ने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।

पुलिस ने तहसील कार्यालय के कर्मचारी गरीब बिंझवार, नरेंद्र कौशिक और हरिराम राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले गोविंद विश्वकर्मा, वकील खांडेकर और डॉक्टर प्रियंका सोनी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, अब 8 अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाने हैं।

एक दिन की हड़ताल से कामकाज ठप

इधर, लिपिकों (क्लर्क) की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने लिपिक संघ के नेतृत्व में पूरे दिन हड़ताल की। इससे पहले भी 20 जुलाई को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। हड़ताल की पहले से जानकारी नहीं होने के कारण दूर-दराज से आए लोगों को काफी परेशानी हुई। उनका काम नहीं हो सका और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

हड़ताल की वजह से तहसील का काम पूरी तरह बंद रहा। सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण जैसे मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। फाइलें भी लंबित पड़ी रहीं। हालात ऐसे थे कि तहसीलदार कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन फाइलें पेश करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था।

अब तबादले के जुगाड़ में जुटे कर्मचारी

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के डर से तहसील के कई कर्मचारी अब अपना तबादला कराने की कोशिश में जुट गए हैं।

वहीं, इस मामले में सात तहसीलदारों को भी नोटिस जारी किया गया है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने तहसीलदारों का पक्ष रखा है। संघ ने पूरी प्रक्रिया का हवाला देते हुए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है।

8 लिपिकों का होना है बयान, संघ ने खोला मोर्चा

सरकंडा थाना में आर्थिक सहायता मामलों में दर्ज एफआईआर के बाद तीन राजस्व लिपिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब अन्य लिपिकों की गिरफ्तारी की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने 8 लिपिकों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया है।

वहीं, तीन लिपिकों की गिरफ्तारी के बाद मामला और गरमा गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिक संघ ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए संभागायुक्त, आईजी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

संघ ने बाकी राजस्व लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि पूरी जांच से पहले कर्मचारियों को आरोपी बनाया जा रहा है, जिससे राजस्व कर्मचारियों में डर का माहौल है।

बयान के लिए बुलाया, फिर कर दी गिरफ्तारी

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकंडा थाने में दर्ज अलग-अलग मामलों में तीन राजस्व लिपिकों को पहले बयान देने के लिए बुलाया गया, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संघ का कहना है कि इसके बाद आठ अन्य लिपिकों को भी बयान के लिए नोटिस दिया गया। सभी कर्मचारी 23 जुलाई को थाने पहुंचे और जांच में पूरा सहयोग किया। इसके बावजूद उन्हें कार्रवाई का डर बना हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.