दुर्ग में 200 फुल कॉन्टैक्ट कराते खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कलर बेल्ट ग्रेडिंग में शानदार प्रदर्शन
Updated on
20-08-2026 02:54 PM
भिलाई। फुल कॉन्टैक्ट कराते मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जुबो काई कान वा फुल कॉन्टैक्ट कराते की दुर्ग जिला इकाई की ओर से कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन सेक्टर-5 स्थित सतविजय ऑडिटोरियम में किया गया। संस्था के डायरेक्टर एवं मुख्य परीक्षक सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में विभिन्न क्लबों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और स्टेमिना, काता, कुमीते, एटीकॉन तथा फुल कॉन्टैक्ट फाइट में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्तर की बेल्ट के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, शारीरिक क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। सहायक परीक्षक के रूप में संस्था के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक जेपी राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भरतलाल साहू, श्रवण साहू, सुभाष सोनी सहित अन्य ब्लैक बेल्ट एवं ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया।
महापौर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन प्रमाणपत्र एवं बेल्ट वितरण समारोह में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की, जबकि भिलाई नगर निगम के एमआईसी शीजू एंथोनी विशेष अतिथि रहे। अतिथियों ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महापौर नीरज पाल ने फुल कॉन्टैक्ट कराते को आज के दौर में उपयोगी मार्शल आर्ट बताया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के साथ-साथ कराते युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
मुकेश चंद्राकर और शीजू एंथोनी ने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं।
इन खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता ग्रेडिंग परीक्षा में ब्राउन बेल्ट द्वितीय वर्ग में अभिषेक साहू, अदिति शर्मा, दीपांश डेहरिया, गीतेन्द्र डेहरिया, वीणा देवांगन और तान्या वर्मा सफल रहे।
ब्राउन बेल्ट प्रथम वर्ग में तिलक चंद्राकर, कृष्णेंदु एसआर, पूर्णैदु एसआर, जाह्नवी चौहान, लक्ष्य ढांगले, काव्यांश देवांगन, जे. हर्षिता, श्रेया चौधरी, तरणवीर सिंह, उदयराज चंद्राकर, योगांश साहू, हिमाक्ष साहू, दीप सिन्हा, खोमेंद्र नायक, निर्भय साहू, हेयान साहू, पाखी साहू, सोहम जोशी, निशिता भगत और अविष सिंह मनराल सहित खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।
रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…