भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा आज:1 लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

Updated on 14-08-2026 12:04 PM
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह यात्रा सुबह 10 बजे कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू होगी और संत नगर के भैंसाखेड़ी मंडी तक जाएगी। करीब 32 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर एक लाख से अधिक नागरिकों के हाथों में तिरंगा नजर आएगा।

यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यात्रा में शामिल होने के लिए अब तक करीब 50 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यात्रा मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।

यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ मंगलवार को यात्रा के प्रारंभ स्थल और मार्ग का निरीक्षण किया। टीम मदर टेरेसा स्कूल के सामने पहुंची, जहां मुख्य मंच बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश की संभावना को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों और आयोजन समिति को व्यवस्थाएं उसी अनुसार करने के निर्देश दिए, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

चुना भट्टी समेत कई जगह सेल्फी पॉइंट

तिरंगा यात्रा के साथ इस बार सामाजिक संदेशों को भी जोड़ा गया है। भोपाल के चुना भट्टी चौराहे सहित कई स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें Gen-Z Against Addiction’ और ‘नशा मुक्त युवा’ जैसे संदेश दिए जा रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं के साथ इन सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

हर साल बढ़ती जा रही यात्रा की भव्यता

‘कर्मश्री’ की ओर से अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर हर साल यह तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से प्रेरित इस यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। यात्रा मार्ग पर स्थानीय नागरिकों की ओर से मंच लगाकर यात्रियों का स्वागत किया जाता है।

विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि इस वर्ष नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। पंजीयन की संख्या और तैयारियों को देखते हुए इस बार की यात्रा पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली होगी। उनका दावा है कि 14 अगस्त को भोपाल की सड़कों पर तिरंगों का ऐसा महासैलाब दिखाई देगा, जिसकी चर्चा देशभर में होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.