बलौदाबाजार में 7 दिन चला वारंट अभियान:67 वारंटी गिरफ्तार, 2012 से फरार आरोपी भी पकड़ा

Updated on 26-08-2026 01:03 PM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17 से 24 अगस्त 2026 तक चले अभियान में पुलिस ने कुल 67 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इनमें 50 स्थाई और 17 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान साल 2012 से फरार एक आरोपी को भी अंतरजिला दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर पुलिस टीमों ने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, महासमुंद और मंदिर हसौद समेत कई स्थानों पर वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार कार्रवाई के चलते लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे वारंटी भी पकड़े गए।

14 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

अभियान की सबसे बड़ी सफलता साल 2012 से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी रही। आरोपी करीब 14 वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंतरजिला दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चेक बाउंस से लेकर चोरी और मारपीट तक के मामले

गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ चेक बाउंस, आबकारी, नारकोटिक्स, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा।

भाटापारा शहर पुलिस सबसे आगे

अभियान में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने सर्वाधिक 18 स्थाई वारंट तामील कराए। इस कार्रवाई के लिए थाना पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की गई। जिले के अन्य थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई कर अभियान को सफल बनाया।

एसपी गौरव राय ने अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कानून से भाग रहे अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.