MP BJP में मुलाकातों का दौर तेज, शिवराज-तोमर से हेमंत खंडेलवाल मिले, दतिया हार के बाद संगठन में बदलाव के संकेत

Updated on 17-08-2026 04:43 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह उन्होंने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की थी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर चुके हैं।

नरगीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी बैठक की थी। प्रदेश प्रभारी डा.महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल में रविवार को विभिन्न लोगों से मेल-मुलाकात की। दतिया उपचुनाव में पराजय के बाद भाजपा में राजनीतिक हलचल है। प्रदेश के नेताओं की पिछले एक माह में केंद्रीय नेतृत्व से मेल-मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दतिया उपचुनाव और राष्ट्रीय टीम का गठन

  • दरअसल, पार्ट की राष्ट्रीय टीम बननी है। इसमें प्रदेश को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट को इससे और दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • भाजपा को यहां पराजय का सामना करना पड़ा। प्रदेश इकाई ने दतिया जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई को भंग कर जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, मंडल समितियों, और सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया। यहां नई नियुक्ति की जानी है।

नियुक्तियों और बदलाव की चर्चाएं

  • कुछ और जिला अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा है। इसी बीच रविवार को प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे। तोमर और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने कुछ दिन पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की थी।
  • वहीं, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल चुके हैं। इन मेल मुलाकातों को पार्टी की राष्ट्रीय टीम के गठन, प्रदेश में निगम, मंडल व प्राधिकरण में नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.