जिला अस्पताल के सामने बनेगी भव्य 'शिव वाटिका', कवर्धा को मिलेगी नई पहचान

Updated on 08-08-2026 05:26 PM
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप भव्य हनुमंत वाटिका के बाद अब जिला अस्पताल के सामने रिक्त शासकीय भूमि में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से भव्य एवं दिव्य ‘‘शिव वाटिका’‘ का निर्माण किया जाएगा। शिव वाटिका निर्माण किये जाने हेतु राशि मांग हेतु प्रस्ताव भी शासन को प्रेषित किया जा चुका है भगवान भोलेनाथ की आस्था को केंद्र में रखकर विकसित की जाने वाली यह वाटिका शहरवासियों के लिए आकर्षण, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हनुमंत वाटिका के साथ-साथ अब जिला अस्पताल के सामने बनने वाली शिव वाटिका कवर्धा शहर को एक नई और आकर्षक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कवर्धा केवल विकास के मामले में आगे बढ़े, ऐसा नहीं बल्कि शहर की पहचान उसकी संस्कृति, धार्मिक आस्था, हरियाली और सुंदरता से भी होनी चाहिए। इसी सोच के साथ शहर में ऐसे स्थानों का विकास किया जा रहा है, जहां नागरिकों को बेहतर वातावरण के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस हो। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय संस्कृति में शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। शिव वाटिका का निर्माण इसी भावना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वाटिका को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ यहां हरियाली, सुंदर पाथवे, पुष्प सज्जा, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक विद्युत प्रकाश, बच्चों के झूला, ओपन जीम सहित नागरिकों के उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस तरह शिव वाटिका केवल एक उद्यान नहीं बल्कि कवर्धा के सौंदर्यीकरण का प्रमुख केंद्र बनेगी।

सुबह-शाम स्वास्थ्य और सुकून का केंद्र बनेगी वाटिका
शिव वाटिका को केवल धार्मिक एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सुबह और शाम शहरवासी यहां टहलने, बैठने और प्रकृति के बीच समय बिताने का आनंद ले सकेंगे। हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक माहौल प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए भी यह स्थान उपयोगी साबित होगा। यहां विकसित किए जाने वाले पाथवे और अन्य सुविधाएं नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

कवर्धा की धार्मिक पहचान को मिलेगी नई मजबूती
कवर्धा की पहचान धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रदेशभर में है। भोरमदेव मंदिर, बूढ़ामहादेव सहित अनेक धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था को देखते हुए शहर में भगवान शिव के नाम पर बनने वाली यह वाटिका धार्मिक पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “कवर्धा की पहचान केवल एक सुंदर शहर के रूप में नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और संस्कारों से जुड़े शहर के रूप में भी होनी चाहिए। शिव वाटिका इसी सोच का हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को ऐसे सुंदर और व्यवस्थित स्थान मिलें, जहां वे परिवार के साथ कुछ समय सुकून से बिता सकें और भगवान शिव की भक्ति से जुड़ सकें।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.