सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले के 20 श्रद्धालुओं का दल रवाना

Updated on 23-06-2026 01:04 PM

कोण्डागांव। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुबह श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व रविवार रात्रि को कोण्डागांव से 20 श्रद्धालुओं के दल को सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, सोनामणि पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन तथा विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहभागी होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसकेका उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी तथा देश की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.