देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, सुधा ओपन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
Updated on
17-08-2026 04:54 PM
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि अतुलकर, उप संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निकिता चौधरी, सीए एवं प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक तथा विशेष अतिथि कौशल चौधरी, कोषाध्यक्ष, एम्पेरिया सैफायर ग्रीन, रायपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों को बांटे गए तिरंगे सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह के रूप में कॉफी मग भेंट कर किया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ने खींचा ध्यान कार्यक्रम के दौरान संध्या साहू, प्रिया यादव और महक यादव ने स्वच्छता एवं ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और समाज में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। प्रस्तुति की अतिथियों और उपस्थित लोगों ने विशेष रूप से सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती भारती मरावी, कु. खुशी यादव और कु. भावना यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जी.के. भटनागर ने किया।
रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…