MP में विकास का नया मॉडल, CM मोहन यादव ने दिया Skill और Innovation का मंत्र

Updated on 25-08-2026 03:38 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा। पब्लिकेशन से लेकर पेटेंट तक, पेटेंट से प्रोटोटाइप तक और प्रोटोटाइप से लेकर एंटरप्राइज की इकोनामिक और नालेज वैल्यू चैन की स्थापना करनी होगी।

मध्य प्रदेश में पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन, भूमि, युवा शक्ति और संस्थागत क्षमता उपलब्ध है। आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं के कौशल को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए।यह बात मुख्यमंत्री ने कंट्रीब्यूशन आफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशन्स फार समृद्ध मध्य प्रदेश-2047 पर राज्य स्तरीय कान्क्लेव को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्जलित कर कान्क्लेव का शुभारंभ किया।

राज्यों के बीच परस्पर सहयोग भी आवश्यक

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति के लिए राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ परस्पर सहयोग भी आवश्यक है। प्रत्येक राज्य आगे बढ़ेगा, तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। जिस प्रकार रामायण में जामवंत ने समुद्र लांघने के लिए हनुमान जी को उनकी शक्ति से परिचित कराया था, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को उसके सामर्थ्य से परिचित कराया है।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्मारिका-समृद्ध मध्य प्रदेश-2047 केंद्रीय संस्थाओं का सम्मेलन विमोचन किया। कान्क्लेव अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। “वन इंस्टीट्यूट–वन प्रामिस” की थीम पर आयोजित कान्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थाओं की समृद्ध मप्र-2047 के लक्ष्य प्राप्ति में भागीदारी और सहभागिता सुनिश्चित करना है।

संस्थानों में उपलब्ध ज्ञान और तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर एकत्र होना मध्य प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। संस्थानों में उपलब्ध ज्ञान और तकनीक का लाभ प्रयोगशालाओं और परिसरों तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। “एक संस्थान–एक संकल्प” केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य के निर्माण की कार्ययोजना है।
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मप्र विकास के नित नए सोपान अर्जित करेगा। इस क्रम में नालेज डिपाजेटरी पोर्ट्ल आरंभ किया जाएगा, जिस पर संस्थाएं अपने विचार साझा कर सकेगी।

एआइ की चुनौतियों से निपटने हमें ह्यूमन कैपिटल को विकसित करना होगा

  • मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) एक फैशन बन गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक मेजर डिस्ट्रक्टर होने जा रहा है। क्या होगा अधिकांश लोग स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है। लेकिन इस सब के बीच में प्रदेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है- ह्यूमन कैपिटल।
  • हमें ह्यूमन कैपिटल को कैसे विकसित करना है, जिससे हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सारी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मानव पूंजी विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समृद्ध मध्य प्रदेश-2047 विजन डाक्यूमेंट विकसित भारत का एक लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सप्त संकल्प बताए हैं। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) पर बहुत अधिक फोकस है, हमें हमारे युवाओं को एआई की चुनौती का सामना करने के उद्देश्य से कौशल सम्पन्न बनाना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.