पीएम आवास योजना में हितग्राहियों की जवाबदेही तय

Updated on 07-08-2026 12:37 PM

सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ के न्यायालय में तलब कर स्पष्ट संदेश दिया गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार एसडीएम  प्रताप विजय खेस ने हितग्राहियों से व्यक्तिगत चर्चा कर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

   पेशी के दौरान एसडीएम श्री खेस ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत प्राप्त शासकीय राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण के लिए ही किया जाना चाहिए तथा इसका किसी अन्य कार्य में उपयोग स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन ने सभी संबंधित हितग्राहियों को अगली पेशी में निर्माण कार्य की प्रगति के फोटोग्राफ एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की है।

   जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण शुरू नहीं करने अथवा शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र अपने आवास का निर्माण पूर्ण करें, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक समय पर पहुंच सके और जिले मंर आवासहीन परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.