जनता की सेहत पर भारी प्रशासनिक सुस्ती... भोपाल के ऐशबाग में 39 महीने से बनकर तैयार डिस्पेंसरी भवन आज भी बंद

Updated on 25-06-2026 02:05 PM

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते यह भवन आज भी ताले में बंद है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद भी डिस्पेंसरी को पुराने जर्जर स्थान से नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है, जिसके कारण क्षेत्र के हजारों लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया को लेकर बरती जा रही लापरवाही के कारण इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि डिस्पेंसरी के मरीज आज भी पुराने भवन में सीमित संसाधनों और अव्यवस्थाओं के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं, जबकि बगल में बना नया सरकारी भवन धूल फांक रहा है।

वार्ड-40 के स्थानीय प्रतिनिधि सैय्यद अलमास अली ने बताया कि भवन तैयार होने के बाद भी वर्षों तक उसे चालू न करना समझ से परे है। यदि डिस्पेंसरी को शीघ्र नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाए तो ऐशबाग और आसपास की बड़ी आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिलने लगेंगी।

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से लैस है नया भवन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नया भवन पर्याप्त स्थान और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इसके बावजूद वर्षों से चली आ रही यह देरी प्रशासनिक उदासीनता का जीता-जागता प्रमाण है। अब स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सभी जरूरी औपचारिकताएं तत्काल पूरी की जाएं और नए भवन से डिस्पेंसरी का संचालन सुनिश्चित किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.