सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

Updated on 27-05-2026 12:39 PM

सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।  बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कार्यालयों में ई ऑफिस को बढ़ावा देने और फाईलों को ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने दिए निर्देश-

सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर कुमार ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार निराकृत आवेदनों का अवलोकन किया तथा कहा कि आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। सम्बंधित एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग करें।

कलेक्टर अमित कुमार ने जनपद पंचायतवार विभिन्न पंचायत के स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्तावित आरआरसी प्रकरणों की समीक्षा कर समय अवधि में लंबित वसूली कार्य पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास, जनमन के तहत स्वीकृत कार्य आंगनबाड़ी को समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ एवं पहुँचविहीन बसाहटों में हैंड पंप, बोरवेल कराने के निर्देश दिए तथा मानसून के पूर्व तक सभी हैंडपंप कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, आधार, स्वीकृत पेंशन प्रकरण की जानकारी ली एवं स्वीकृत पेंशन को स्वीकृत करने एवं शेष है उसे भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.