अरेरा हिल्स:सड़क पर खड़े वाहनों से कॉलोनियों तक पहुंचना मुश्किल

Updated on 19-08-2026 12:37 PM

अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों के वाहनों से सड़कें भरी रहती हैं।

अब ग्रीन मेडोज सोसायटी के रहवासियों ने ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दफ्तरों के आसपास बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे और दफ्तरों के आसपास खड़े वाहनों के कारण कॉलोनी के गेट से स्कूल बसों और अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

रहवासियों ने ट्रैफिक पुलिस से अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की

ग्रीन मेडोज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक से इस संबंध में लिखित शिकायत की है। कहा है कि दिन के वक्त अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी, स्टाफ और वहां आने वाले लोगों के वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इससे कॉलोनी के गेट तक पहुंचने में परेशानी होती है।

खासतौर पर संस्कार वैली, डीपीएस और बिलाबॉन्ग स्कूल की बसों को कॉलोनी गेट तक पहुंचने और वहां से निकलने में दिक्कत हो रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रहवासियों ने ट्रैफिक पुलिस से दफ्तरों के आसपास सड़क पर और सड़क किनारे हो रही पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस परेशानी को दैनिक भास्कर ने 27 जुलाई को प्रमुखता से उठाया था।

इसलिए गाड़ियों से परेशा​नी

अरेरा हिल्स के इस हिस्से में करीब 50 बड़े सरकारी दफ्तर हैं और यहां रोजाना करीब 10 हजार लोगों की आवाजाही होती है। करीब 80 एकड़ में फैले इस प्रशासनिक क्षेत्र में पार्किंग क्षमता केवल 700 वाहनों की है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच कर्मचारियों की गाड़ियां भरने के बाद सड़क किनारे पार्किंग शुरू हो जाती है। कई जगह दो कतारों में वाहन खड़े होने से सड़क की मौजूदा चौड़ाई कम हो जाती है और ट्रैफिक प्रभावित होता है।

सिंगल लेन में पार्क करवाएंगे वाहन इससे पहले हम क्रेन भेजकर दो बार कार्रवाई कर चुके हैं। यहां सिंगल लेन में पार्किंग करवाने की पहल शुरू की जा रही है, ताकि आम वाहनों और स्कूल-कॉलेज बसों की आवाजाही प्रभावित न हो। यहां संकेतक भी लगाए जाएंगे।

- बसंत कौल, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.