झूम तराना में भी दिखी अरुणिमा की धमक, जूनियर कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार

Updated on 13-08-2026 12:06 PM

रायपुर। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चल रहे झूम तराना महोत्सव में बाल गायिका अरुणिमा शर्मा (आद्या) ने अपनी गायकी का दम दिखाते हुए जूनियर फोक कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। 11 से 14 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस ऑल इंडिया लेवल के महोत्सव में करीब 600 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

सिंगिंग कॉम्पिटिशन में अरुणिमा ने हारमोनियम वादन के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत ददरिया की लाइव प्रस्तुति दी। उनकी सुरों की पकड़, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा। कम उम्र में इतने बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान अपने नाम किया।

देशभर से पहुंचे हैं प्रतिभागी
झूम तराना महोत्सव में म्यूजिक, डांस और आर्ट से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन कैटेगरी के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागी अपनी कला प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों को देशभर से आए अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने और उनसे सीखने का अवसर भी मिल रहा है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है नाम
अरुणिमा शर्मा ने इससे पहले भी गायन के क्षेत्र में कम उम्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्हें गायन के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में IBR अचीवर के रूप में शामिल किया गया है। झूम तराना में मिला यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.