म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में कपिल त्यागी बने प्रान्ताध्यक्ष , योगेश उपाध्याय को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

Updated on 11-07-2026 06:32 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक यांत्रिकी भवन, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वर्तमान प्रान्ताध्यक्ष आर.पी. शर्मा के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से नया मनोनयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के महामंत्री लोक निर्माण विभाग  के इंजीनियर कपिल त्यागी को प्रान्ताध्यक्ष मनोनीत किया गया।  श्री त्यागी के प्रान्ताध्यक्ष बनने से खाली हुए महामंत्री पद पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के योगेश उपाध्याय को नियुक्त किया गया है।

बैठक में नर्मदा घाटी विकास विभाग के डी.एस. दोनेरिया को कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष तथा आर.एल. नीलकंठ को संघर्ष समिति का अध्यक्ष  मनोनीत किया गया।

बैठक में वर्तमान में विभिन्न तकनीकी विभागों में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया और उसमें आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। समस्याओं के निराकरण के लिए सभी तकनीकी विभागों के विभाग प्रमुखों एवं प्रमुख अभियंताओं से मुलाकात कर अवगत कराने और समाधान के प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सांगठनिक ढांचे की समीक्षा में निष्क्रिय जिलों एवं क्षेत्रीय समितियों के कामकाज पर भी मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 45 दिनों के भीतर प्रदेश के 55 जिलों और 12 संभागों में जिला एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारिणी का गठन करने का लक्ष्य नवनियुक्त प्रान्ताध्यक्ष एवं महामंत्री को सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों सूरज सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह भदौरिया, आर.पी. शर्मा, मनोज श्रवण, पी.के. जैन, राजेश ठाकुर, संदीप जैन, के.के. चढार, मनोज रिछारिया, रामसिंह रघुवंशी, सत्येंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जैन, अनिल कुमार जैन, शिवानंद शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार करेल, पी.एस. ठाकुर, आदित्य गर्ग, बी.एल. मासेव एवं जी.एस. बागरी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.