रायपुर में 26 साल से छिपा बांग्लादेशी घुसपैठिया अरेस्ट

Updated on 11-08-2026 12:40 PM
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी मैकेनिक का काम करता था। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी की पहचान रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। पिछले साल घुसपैठियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ बांग्लादेश लौट गया था।

रेहान कुछ दिन पहले दोबारा रायपुर आया और संजय नगर में चोरी-छिपे रहने लगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के परिजनों की तलाश कर रही है।

किराए के मकान में रह रहा था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान शेख रेहान (31) के रूप में हुई है। वह संजय नगर में किराए के मकान में रह रहा था। टिकरापारा इलाके में उसकी गाड़ी मैकेनिक की छोटी दुकान भी है।

पुलिस के मुताबिक, रेहान साल 2000 में महज 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। इसके बाद उसने यहीं पढ़ाई की और करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था।

पुलिस का दावा है कि रेहान और उसके माता-पिता ने रायपुर में आधार और राशन कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। उसका भारतीय पासपोर्ट भी बना हुआ था। वह वीजा के जरिए बांग्लादेश स्थित अपने पैतृक गांव पार्वतीपुर आता-जाता था।

पिछले साल पुलिस रेड में बच गया था आरोपी

दावा किया जा रहा है कि पिछले साल अभियान के दौरान रेहान अपने माता-पिता के साथ रायपुर से कोलकाता और फिर सड़क मार्ग से बांग्लादेश चला गया था। वहां कई महीने रहने के बाद वह वापस भारत आया और अलग-अलग जगहों पर छिपकर रहने लगा।

पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को संजय नगर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसके दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। माता-पिता की तलाश जारी है।

पिछले महीने भी पकड़ा था बांग्लादेशी

संजय नगर में पिछले महीने पुलिस ने जमाल करीम (42) को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, जमाल साल 2013 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल में रहता था। रायपुर आने के बाद उसने यहीं कबाड़ का काम शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जमाल के पास आधार कार्ड समेत अन्य भारतीय दस्तावेज मिले थे। उसके पिता ने उसके दस्तावेज तैयार करवाए थे। उसके पास रायपुर का आधार कार्ड और निवास प्रमाण-पत्र भी था।

बांग्लादेश में पहली पत्नी, ओडिशा में की दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक, जमाल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी बांग्लादेश में रहती है। बाद में उसने ओडिशा में दूसरी शादी कर ली, जिससे उसके बच्चे भी हैं।

पुलिस ने जब अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू किया, तो जमाल ओडिशा चला गया था। वह कुछ समय तक वहीं छिपा रहा। पिछले महीने रायपुर लौटने के बाद पुलिस ने उसे संजय नगर से पकड़ लिया।

जेल के डिटेंशन सेंटर में रखा आरोपी को

दोनों आरोपियों को रायपुर केंद्रीय जेल स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पुलिस ने दोनों की जानकारी गृह और विदेश मंत्रालय को भेजी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। दुर्ग, बीजापुर, सरगुजा और राजनांदगांव संभाग में भी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

दुर्ग, बीजापुर और अन्य जगह पकड़े गए बांग्लादेशी

दुर्ग पुलिस ने भी पिछले माह एक बांग्लादेशी को पकड़ा है। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजापुर पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

कुछ दिन पहले ही उसे पकड़ा गया है। उसे रायपुर जेल में रखा गया है। वहीं, सरगुजा और राजनांदगांव संभाग में भी बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.