भोपाल के परिवार को ट्रेन में नशीला पानी पिलाकर लूटा

Updated on 25-06-2026 02:11 PM
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने पर आरोपी उनके सोने-चांदी के जेवर और 9 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गया। वारदात के 36 घंटे बाद दंपती को जयपुर के एक अस्पताल में होश आया। जयपुर जीआरपी की जीरो एफआईआर के आधार पर अब गुना जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के मिसरोद स्थित जातखेड़ी निवासी नर्मदा प्रसाद अहिरवार (41) अपनी पत्नी कृष्णा बाई के साथ 18 जून की शाम 4:40 बजे ट्रेन नंबर 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) के जनरल कोच में सवार हुए थे। उनकी सामने वाली सीट पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने करीब 25 साल का एक युवक बैठा था। बिहारी लहजे में बातचीत कर रहे इस युवक ने खुद को दिल्ली जाने का बताया और सफर के दौरान बातों-बातों में दंपती का भरोसा जीत लिया।

पानी की बोतल लेकर खुद पीने का किया नाटक रात करीब 9:30 बजे दंपती ने घर से लाया हुआ खाना खाया। इसके बाद नर्मदा प्रसाद ने वेंडर से पानी की बोतल मांगी। सामने बैठे युवक ने मदद करने के बहाने वेंडर से बोतल ले ली। नर्मदा प्रसाद जब तक वेंडर को पैसे देते, शातिर आरोपी ने चालाकी से ढक्कन खोलकर पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। दंपती को शक न हो, इसलिए उसने पहले खुद थोड़ा पानी पीने का नाटक किया और फिर उन्हें बोतल थमा दी।

गुना स्टेशन के पास हुए बेहोश, जयपुर में खुला राज रात 10 बजे पानी पीते ही गुना रेलवे स्टेशन आते-आते दोनों पूरी तरह बेहोश हो गए। पीड़ित नर्मदा प्रसाद के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल याद नहीं कि 19 जून को जयपुर स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें कब ट्रेन से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। 20 जून को जब 36 घंटे बाद उन्हें पूरी तरह होश आया, तो वे अस्पताल के बेड पर थे और नाक में नली लगी हुई थी। उनके बच्चे भी तब तक जयपुर अस्पताल पहुंच चुके थे।

सोने-चांदी के जेवर और 9 हजार की नकदी पार होश में आने पर दंपती ने देखा कि उनका सारा कीमती सामान गायब है। आरोपी नर्मदा प्रसाद के गले से 73 ग्राम चांदी की चेन, 159 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट और पर्स में रखे 4 हजार रुपए निकाल ले गया था। वहीं, पत्नी कृष्णा बाई के गले का सोने का मंगलसूत्र और पर्स से 5 हजार रुपए भी चोरी हो गए थे। फरियादी को शक है कि वारदात के बाद आरोपी गुना स्टेशन पर ही उतरकर भाग निकला।

जयपुर से डायरी आने के बाद गुना में FIR दर्ज घटना के बाद 21 जून को जयपुर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 305(सी) और 123 के तहत जीरो पर प्रकरण दर्ज किया था। घटनास्थल गुना के करीब होने के कारण आगे की विवेचना के लिए केस डायरी जीआरपी थाना गुना स्थानांतरित कर दी गई। इसके बाद 24 जून को गुना जीआरपी ने मामले में विधिवत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.