आवासीय कॉलोनियों में अवैध व्यवसाय पर भड़के भोपालवासी, नेताओं को चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी

Updated on 03-08-2026 01:24 PM

भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले सुबह 11 बजे आयोजित 'सिटीजन वॉक' में रचना नगर, शांति निकेतन, शाहपुरा, गुलमोहर और अरेरा कालोनी सहित कई क्षेत्रों के नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अवैध निर्माण हटाने और आवासीय भूखंडों पर चल रहे अवैध व्यवसाय बंद कराने की मांग की।

नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम ने 38 कारोबारियों के खिलाफ चेतावनी स्वरूप पंचनामा तैयार किया। इनमें ऐसे प्रतिष्ठान भी शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को कार्रवाई से बचने के लिए अपने शटर बंद कर दिए थे। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने निगम की इस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं माना। उनका आरोप है कि नगर निगम केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहा है, जबकि अवैध व्यवसाय पहले की तरह जारी हैं।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि जो जनप्रतिनिधि और राजनेता अवैध कारोबार का समर्थन करेंगे, उनका आगामी चुनाव में विरोध किया जाएगा।

रहवासियों ने रखी अपनी बात

प्रदर्शन में शामिल पूर्व आईएएस कविन्द्र कियावत ने कहा कि शहर में बढ़ रही इस अव्यवस्था के खिलाफ सभी नागरिकों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। शाहपुरा समिति की अध्यक्ष शुभ्रा गोयल ने आरोप लगाया कि शाहपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने आंखें मूंद रखी हैं और इन मामलों को सार्वजनिक किया जाएगा।

वहीं गौतम नगर के अध्यक्ष मोहन खरपते और सोमकांत उमलकर ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवासीय भूखंडों पर होटल, हॉस्टल और चाय-नाश्ते की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

नगर निगम ने जारी किए 1250 से अधिक नोटिस

नगर निगम के अनुसार शहरभर में अब तक 1250 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई बैरागढ़, कोलार रोड, चूना भट्टी, मन्नीपुरम, इंद्रपुरी, गिन्नौरी, करोंद, लालघाटी, अशोका गार्डन 80 फीट रोड और कोहेफिजा सहित कई इलाकों में की गई है। इन क्षेत्रों में दूसरे चरण का सर्वे भी जारी है।

दो दिन में 101 परिसर बंद

नगर निगम की कार्रवाई के तहत रोहित नगर में दो दुकानों को सील किया गया। वहीं रोहित नगर में 36 और अरेरा कालोनी में 63 ऐसे प्रतिष्ठानों के पंचनामे बनाए गए, जिन्हें स्वेच्छा से बंद कराया गया। इस तरह पिछले दो दिनों में कुल 101 दुकानों और परिसरों को बंद कराया गया।

उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अरेरा कालोनी ई-1 से ई-5 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिन प्रतिष्ठानों को पहले नोटिस दिए गए थे, उनके पंचनामे बनाए गए हैं। यदि भविष्य में वे दोबारा संचालित होते पाए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.