बिलासपुर को मिली 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां

Updated on 21-05-2026 12:12 PM
बिलासपुर, बिलासपुर जिले में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए बुधवार को 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को रवाना किया गया। लाइव CCTV कैमरों और आधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस ये वाहन अब सड़क हादसों, ट्रैफिक जाम, चोरी-लूट, महिला अपराध और आगजनी जैसी घटनाओं में तेजी से मौके पर पहुंच सकेंगे। नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद पुलिसिंग में क्विक रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया जा रहा है।

बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में डायल-112 की पुरानी गाड़ियां कंडम होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसे में नई गाड़ियों का मिलना आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ऑनलाइन जुड़कर शुभकामनाएं दीं।

वहीं मौके पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

बड़े थानों को मिलीं 2-2 डायल-112 गाड़ियां

नई डायल-112 गाड़ियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात किया गया है। कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थानों को 2-2 वाहन आवंटित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और सड़क हादसे, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

लाइव CCTV से होगी निगरानी

नई डायल-112 गाड़ियों में लाइव सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। इनकी मदद से सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम, तस्करी, चोरी, लूट, डकैती तथा महिला और बाल अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

इसके अलावा आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में भी ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई तकनीक से लैस इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।

बता दें कि इससे पहले रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने प्रदेशभर के लिए 400 से अधिक आधुनिक डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.