MP निकाय चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, 183 नगर निकायों में 1,080 एल्डरमैन नियुक्त करेगी राज्य सरकार

Updated on 30-06-2026 04:31 PM

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के 183 नगर निकायों में एक हजार से अधिक एल्डरमैन (नॉन-वोटिंग पार्षद) नियुक्त करने जा रही है। इनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें शामिल हैं।

इन नियुक्तियों को चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे चुके हैं और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग जल्द ही आदेश जारी कर सकता है।

एल्डरमैन नियुक्ति का तय किया गया फॉर्मूला

राज्य सरकार ने एल्डरमैन नियुक्ति के लिए स्पष्ट मानक तय किए हैं। 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमों में 12-12 एल्डरमैन, जबकि 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिकाओं में 6-6 और नगर पंचायतों में 4-4 एल्डरमैन नियुक्त करने का प्रावधान रखा गया है।

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को धार देना चाहती है। इससे पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर पर संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

183 निकायों में होंगे 1,080 एल्डरमैन नियुक्त

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राज्य सरकार को कुल 1,080 एल्डरमैन नियुक्त करने की सिफारिश भेजी थी। प्रस्ताव के अनुसार 13 नगर निगमों में 105, 56 नगर पालिकाओं में 325 और 114 नगर पंचायतों में 650 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। इनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष का होगा, क्योंकि जुलाई 2027 में स्थानीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं।

तीन महीने से अटकी हैं 768 नियुक्तियां

इससे पहले सरकार ने 169 नगर निकायों में 768 एल्डरमैन नियुक्त करने के आदेश 29 मार्च को जारी किए थे। इनमें 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिकाएं शामिल थीं। हालांकि पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण तीन महीने बाद भी इन नियुक्तियों का गठन संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप ये नियुक्तियां अब तक कागजों में ही अटकी हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.