भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन-VIP रोड, भोज सेतु पर रंगरोगन

Updated on 03-08-2026 01:29 PM
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) जैसा सजाया जा रहा है। वीआईपी रोड, भोज सेतु पर रंगरोगन के साथ पेंटिंग बनाई जा रही हैं तो पं. कुशाभाऊ ठाकुरे कन्वेंशन (मिंटो हॉल) तक का रास्ता भी सज रहा है।

भोज सेतु के दोनों ओर मध्य प्रदेश की झलक दिखाने वाली पेंटिंग बनाई जा रही हैं। यह प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिंक पहचान दिखा रही है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, वीआईपी रोड, भोज सेतु, पॉलीटेक्निक चौराहा, मिंटो हॉल तक डिवाइडर पर कलर किया जा रहा है।

‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की सनातन संस्कृति और सभी के लिए समरसता की भावना पर आधारित इस विशेष आयोजन में ब्राजील, इथोपिया, इंडोनेशिया, यूनाईटेड अरब अमीरात (यूएई), साउथ अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस आदि देशों के संस्कृति मंत्री एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ये विदेशी प्रतिनिधि आएंगे

ब्रिक्स देशों के सदस्य ब्राजील के संस्कृति मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ऐतिहासिक कलात्मक विरासत संस्थान के अध्यक्ष डेवेसन इजराइल अल्वेस गुस्माओ, लुकास गोडॉय विलेला एवं संस्कृति मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के महासमन्वयक विनीसियस गुर्टलर, इथियोपिया के संस्कृति और खेल मंत्री शेवित शंका शशागो, वरिष्ठ अधिकारी समिति सदस्य, भाषा अध्ययन के लिए मुख्य कार्यकारी, केफ्यालेव अब्दिस्सा अदुला, धियान्ती अफीफा नबीला युधि (बेला) शामिल होंगे।

वहीं, इथियोपिया तकनीकी नीति विश्लेषक इंडोनेशिया फदली जोन, संस्कृति मंत्री एंडाह टी.डी. रेटनोअस्तुति, सांस्कृतिक सहयोग निदेशक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दक्षिण अफ्रीका मार्डिसोंटोरी, शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी, संस्कृति मंत्री, गेयटन मैकहेंजी, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के खेल, कला और संस्कृति मंत्री क्लेओन नूह, निदेशक, बहुपक्षीय एवं संसाधन चार्ल्स सिलियर्स, मंत्रालय के विशेष सलाहकार नोन्त्सिकेलेलो पुले, मंत्री के लिए चीफ ऑफ स्टाफ शोना बुहर, निदेशक, चीन के प्रथम सचिव, दूतावास झांग हैलिन, क्यूबा के हेड ऑफ डेलीगेशन जुआन कार्लोस मार्सैन एगुइलेरा, क्यूबा गणराज्य दूतावास के प्रो. मैकी डियाज, थाईलैंड के संस्कृति मंत्रालय के स्थायी सचिव खाजोन एवं बेलोरूस गणराज्य के दूतावास के प्रथम सचिव यूहेनी उलासक्की आदि भी आएंगे।

यह देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

ब्रिक्स सांस्कृतिक समिट - 2026 के अंतर्गत ब्रिक्स देशों के कलाकार समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। इजिप्ट से 8 सदस्यों के द्वारा नेशनल फोक ट्रूप, इंडोनेशिया से 5 सदस्यों के द्वारा गायन एवं नृत्य, रसिया के 6 सदस्य कलाकारों द्वारा नेशनल एकेडमिक फोक इंस्टूमेंट आर्केस्ट्रा एवं रशियन फोक म्यूजिक, साउथ अफ्रीका से जमाली ग्रुप के 3 सदस्य एवं ब्राजील के 5 सदस्यों द्वारा ब्राजील कल्चरल, मार्शल आर्ट, एक्रोवेटिक्स, म्यूजिक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.