भोपाल के बड़े तालाब पर चला बुलडोजर, एफटीएल से 50 मीटर दायरे में अवैध मैरिज गार्डन की बाउंड्रीवाल और शेड ध्वस्त

Updated on 14-08-2026 11:59 AM
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई की। यहां पर भूमि स्वामी ने मैरिज गार्डन बनाने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण किया था, जो कि अमले द्वारा चिह्नित की गई थी। इस पर बुधवार को कार्रवाई शुरू की गई थी, जो कि गुरुवार को भी जारी रही।

गुरुवार को तोड़ा जाएगा बाकी हिस्सा

  • जानकारी के अनुसार राजस्व, नगर निगम, वन व टीएंडसीपी के अमले ने फरवरी में सीमांकन करते हुए बड़े तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे करीब 220 अवैध निर्माणों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया था। इनमें भूमि स्वामी शकील अहमद के द्वारा 50 मीटर दायरे में स्थित जमीन पर अवैध रूप से मैरिज गार्डन बनाने के लिए बाउंड्रीवाल खड़ी की गई थी।
  • इस पर नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी, जो कि गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान मैरिज गार्डन की बाउंड्रीवाल और शेड को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि खानूगांव में बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया है, जबकि अन्य हिस्से को गुरुवार को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
  • एनजीटी ने दिया है तीन सप्ताह का समय

    बड़े तालाब को लेकर 29 जुलाई को एनजीटी में सुनवाई हुई थी, जिसमें एफटीएल से 50 मीटर दायरे में बचे 72 अतिक्रमणों को हटाने के लिए एनजीटी ने जिला प्रशासन को तीन सप्ताह का अंतिम समय दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित एसडीएम और तहसीलदार व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। एनजीटी में इस मामले को लेकर अगली सुनवाई अब 31 अगस्त को रखी गई है।


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     29 August 2026
    भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
     29 August 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
     29 August 2026
    भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
     29 August 2026
    भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
     29 August 2026
    भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
     29 August 2026
     भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
     29 August 2026
    भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
     29 August 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
     29 August 2026
    भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
    Advt.