दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख की चोरी, CCTV में संदिग्ध बाइक सवार कैद

Updated on 30-07-2026 01:49 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

भुगतान के लिए लेकर निकले थे नकदी

पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी, 'देव एग्रो इंडस्ट्रीज' के संचालक हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने घर से ₹4.90 लाख नकद लेकर स्विफ्ट कार से निकले थे। रकम एक काले रंग के बैग में रखी थी, जिसे उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए देना था। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने कार खड़ी कर लॉक की और दूसरी बाइक से नया पारा स्थित अपने मित्र रितेश साहू की बारदाना दुकान चले गए। इसके बाद वे इंदिरा मार्केट में चाय पीने रुक गए।

फोन आया तो चोरी का चला पता

कुछ देर बाद उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह ने फोन कर बताया कि उनकी कार का अगला शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर प्रमोद महेश्वरी ने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था। इसके बाद तत्काल पुलगांव थाना पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी को कारोबारी के पास बड़ी रकम होने की पहले से जानकारी थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.