भोपाल में 1.5 करोड़ की नशीली कफ सिरप का जखीरा जब्त: STF ने घर में चल रही फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-05-2026 01:07 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल ड्रग्स और अवैध नशीली दवाओं के निर्माण का एक बड़ा हब बनती जा रही है। गुजरात पुलिस द्वारा भोपाल में पकड़ी गई 'एमडी ड्रग्स' (MD Drugs) की फैक्ट्री के बड़े खुलासे के बाद अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भोपाल के पटेल नगर इलाके में एक और बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया है।

एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटेल नगर के मकान नंबर-66 पर अचानक दबिश दी। यह मकान साधना सिंह और जयदीप सिंह का बताया जा रहा है।

दवा बनाने के उपकरण और प्रिंटेड रैपर जब्त

कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने घर को चारों तरफ से घेरकर वहां मौजूद 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मौके से नशीली सिरप बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल, उपकरण, खाली बोतलें और 'OFF-KUFF' नाम के प्रिंटेड रैपर बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सिरप की सप्लाई बिना किसी डॉक्टरी पर्चे के सीधे नशेड़ियों और युवाओं को ऊंचे दामों पर की जा रही थी।

घर के अंदर चल रही थी फैक्ट्री

जांच टीम जब घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।घर के भीतर ही बेहद हाई-टेक तरीके से अवैध कफ सिरप बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
यहां 'OFF-KUFF' नाम के रैपर लगाकर नशीली कफ सिरप को बोतलों में पैक किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का तैयार जखीरा और कच्चा माल जब्त किया है।

छिंदवाड़ा-बैतूल में 24 बच्चों की ले चुकी है जान

इस पूरे खुलासे ने भोपाल पुलिस और स्थानीय खुफिया तंत्र (Intelligence) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर के महीने में इसी तरह की विषाक्त और नशीली कफ सिरप पीने से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल जिलों में 24 बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी है।
इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में बीते 1 साल से मौत का यह धंधा खुलेआम चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

अब आगे क्या? एसटीएफ खंगाल रही है 'कच्चे माल' का सोर्स

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों से बंद कमरे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि प्रतिबंधित नशीली सिरप बनाने के लिए इन आरोपियों को केमिकल और कच्चा माल (Raw Material) कहाँ से सप्लाई हो रहा था और भोपाल से यह सिरप मप्र के किन-किन जिलों में भेजी जा रही थी।
आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े मेडिकल स्टोर्स और फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम सामने आने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.