AIIMS भोपाल में कैंसर पीड़ित से बदसलूकी, केबिन से बाहर निकाला; पर्ची फेंककर बोले- नहीं करूंगा इलाज

Updated on 18-07-2026 01:21 PM

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मरीजों से दुर्व्यवहार का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक कैंसर मरीज के परिजनों ने विभाग की महिला डॉक्टर पर मरीज और उनके अटेंडेंट के साथ अभद्र व्यवहार करने, अपमानित करने और इलाज से साफ मना करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस संबंध में एम्स डायरेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

मां का इलाज कराने पहुंचे थे ऑन्कोलॉजी ओपीडी

डायरेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता विशाल पांडे ने बताया कि वह अपनी मां को कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल ऑन्कोलॉजी की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे।
आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टर को इलाज और बीमारी से संबंधित जानकारी देने की कोशिश की, तो डॉक्टर ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा कि इलाज केवल उनके (डॉक्टर के) बताए अनुसार ही होगा।

बिना बात सुने केबिन से निकाला, पर्ची भी फेंकी

शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने मरीज और परिजन की पूरी बात सुने बिना ही उन्हें केबिन से बाहर जाने को कह दिया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर ने गुस्से में इलाज की पर्ची भी फेंक दी और आगे इलाज करने से सीधे इनकार कर दिया।
परिजनों का कहना है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ऐसा संवेदनहीन व्यवहार उनकी मानसिक पीड़ा को और अधिक बढ़ा देता है।

जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

इस पूरे मामले पर एम्स प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। एम्स भोपाल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट विकास गुप्ता ने बताया कि मामले की शिकायत प्रबंधन को मिल चुकी है और इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.