केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नरहरि ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Updated on 26-06-2026 02:42 PM

कोण्डागांव, नीति आयोग, भारत सरकार के जिले के प्रभारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री नरहरि ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण को जिले की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं समय पर संचालित हों तथा स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से उपस्थित रहकर मरीजों, विद्यार्थियों एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने इन संस्थानों की प्रभावी निगरानी के लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी आश्रम एवं छात्रावासों में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उनके नियमित शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।

कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को समन्वित कार्य करने के निर्देश देते हुए श्री नरहरि ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने तथा डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों को परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए समन्वित कृषि को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने किसानों और खरीदारों के बीच बिचौलियों की भूमिका कम करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नियमित बायर-सेलर मीट आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि किसान सीधे खरीदारों से जुड़कर अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें। साथ ही जिले में उपलब्ध कृषि उत्पादन के अनुरूप खाद्य प्रसंस्करण केन्द्रों की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने को भी कहा।

श्री नरहरि ने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ते हुए ग्राम उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र अब माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो चुका है। ऐसे में जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं का लाभ उठाते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हों।

ठक में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की प्रगति, विभिन्न विकास कार्यों तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.