मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Updated on 21-08-2026 05:55 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को लाड़-दुलार किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उन्होंने बच्चों से उनका नाम पूछा और स्नेहपूर्वक सवाल किया—"आपको खाने में क्या मिलता है?" बच्चों ने भी मासूमियत से जवाब दिया—"नाश्ता और खाना"। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा-"खाते हो कि नहीं?" जिस पर बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया—"हां, खाते हैं।" उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों और गर्भवती/धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सर्पदंश के मरीज 2 एवं एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, श्रीमती सरोज राजपूत,जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि, पूर्व विधायक श्री अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. अभय प्रताप सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.