अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री बोले:एमपी में जल्द 1000 के करीब होंगे बाघ, वन्यजीव संरक्षण हमारी प्राथमिकता

Updated on 29-07-2026 12:33 PM
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022 की गणना के अनुसार प्रदेश में 785 बाघ थे और आगामी गणना में यह संख्या एक हजार के करीब पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वी पर यदि कहीं बाघ इंसानों के सबसे नजदीक रहते हैं तो वह भोपाल और उसके आसपास का क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नदियों में घड़ियालों का संरक्षण भी कर रही है। पहले घड़ियालों का लाभ राजस्थान को अधिक मिलता था, लेकिन अब प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश में छोड़े गए घड़ियाल यहीं सुरक्षित रहें।

गुरु पूर्णिमा अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से विश्वगुरु की अवधारणा पर चलता आया है और प्रकृति के प्रति सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का उदाहरण देते हुए कहा कि पेड़ों में प्राण होने की अवधारणा भारत में प्राचीन काल से स्वीकार की जाती रही है।

ओरछा के लक्ष्मी मंदिर की सराहना

डॉ. यादव ने ओरछा स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के सभी विभाग महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वन विभाग के साथ काम करने में उन्हें सबसे अधिक आनंद आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के साथ वन्यजीवों के आदान-प्रदान की पहल भी की है। हाथियों के कारण होने वाली जनहानि को रोकने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

टाइगर बचाना, अपना जीवन बचाने जैसा

कार्यक्रम में वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व हमेशा वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छा जंगल वही माना जाता है, जहां बाघ, बाघिन और उनके शावक सुरक्षित हों। बाघों का संरक्षण प्रकृति और मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसमें वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वाहनों का लोकार्पण, प्रदर्शनी का अवलोकन और सम्मान समारोह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए नए वाहनों का लोकार्पण किया तथा वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय प्रकाशनों का विमोचन, सक्रिय वन्यजीव प्रबंधन पर आधारित वृत्तचित्रों के टीजर जारी किए और राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पद्मश्री सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समितियों, ग्राम वन समितियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.