मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने आसान किया आयुष्मान कार्ड का सफर

Updated on 12-08-2026 02:01 PM

दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी  कमल सिंह बेदी के, जिनकी आयुष्मान कार्ड बनवाने की कई महीनों की परेशानी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दूर हुई।  कमल सिंह बेदी पिछले 6 से 7 महीनों से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कई जगह जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की, लेकिन उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। लगातार प्रयास के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से वे परेशान थे। इसी दौरान उन्होंने समाचार पत्र में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में पढ़ा। उन्हें जानकारी मिली कि आम नागरिक अपनी समस्याओं को हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराकर उनके त्वरित निराकरण की दिशा में पहल कर सकते हैं। उन्होंने बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराई और आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाने की पूरी जानकारी दी।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले पर त्वरित कार्रवाई की गई। सिर्फ दो-चार दिनों के भीतर ही श्री बेदी से संपर्क किया गया और उन्हें दुर्ग बुलाकर उनका आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कई महीनों से लंबित समस्या का इतनी जल्दी समाधान होने पर  कमल सिंह बेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सचमुच में अद्भुत है। मैंने अपनी समस्या फोन के माध्यम से बताई और कुछ ही दिनों में मेरा आयुष्मान कार्ड बन गया। अब मुझे तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा।”

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। श्री बेदी की कहानी यह बताती है कि जब शासन की सेवाएं नागरिकों तक सरल और सुलभ तरीके से पहुंचती हैं, तो आमजन का भरोसा और मजबूत होता है। एक फोन कॉल ने महीनों की परेशानी दूर की, यही है सुशासन की सार्थक पहल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.