सिवनी में किन्नरों के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली को लेकर मारपीट, 8 घायल

Updated on 24-08-2026 12:31 PM

 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट में 8 किन्नर घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रकरण को जांच में लिया है। ​

​पलारी स्थित एक विशेष जगह सहित भोमा, कान्हीवाड़ा, केवलारी और बरघाट जैसे क्षेत्रों में नेग मांगने के अधिकार को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई है। ​दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें लगभग 8 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं

​टिग्गा मोहल्ला निवासी गुरु कशिश (बबली) किन्नर ने कोतवाली थाने पहुंचकर शनिवार को भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार ​​स्थानीय किन्नर कशिश पक्ष का आरोप है कि सिवनी शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीढ़ियों से उनके गुरुओं का पारंपरिक अधिकार रहा है।

दूसरे राज्य से वसूली के लिए यहां आए

जबकि महाराष्ट्र (नागपुर) और अन्य राज्यों से आए किन्नर यहां जबरन नेग वसूल रहे हैं और गैर-कानूनी तरीके से अपनी नई 'गद्दी' स्थापित करना चाहते हैं। ​जब स्थानीय किन्नरों ने बाहरी पक्ष को अपने इलाके में आने से रोका, तो नागपुर निवासी बेबी किन्नर और उसकी चेली मुस्कान सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की गई है।

​एसडीओपी चंचलेश मरकाम ने बताया कि किन्नरों के बीच मारपीट और इलाका कब्जाने, गद्दीदार बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किन्नरों के क्षेत्रों का बंटवारा उनके गुरुओं द्वारा किया जाता है, इसमें प्रशासन का दखल नहीं होता। हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.