बालाघाट में रहेंगे सीएम मोहन, आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास का निरीक्षण और संवाद करेंगे अफसर

Updated on 27-08-2026 12:13 PM
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अभियान के दौरान जनसमस्याओं के समाधान, शासकीय संस्थानों के निरीक्षण और आमजन से संवाद को प्राथमिकता देना है।

रक्षाबंधन के अगले दिन 29 अगस्त शनिवार को बालाघाट जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर उनका समाधान किया जाएगा। बैठक के साथ मीडिया और उद्योग संवाद भी होगा।

इसका उद्देश्य स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर संबंधित पक्षों से सीधे संवाद करना है।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि अन्य सभी जिलों में भी 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आयोजित किया जाए।

छात्रावास, आश्रम और आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण अनिवार्य

जन विश्वास अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाओं का भ्रमण और निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। इनमें आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास सहित अन्य शासकीय आवासीय संस्थाएं शामिल हैं। इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद एवं चर्चा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सीधे समझा जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.