माय भारत पोर्टल में पंजीयन और देश सेवा करने कलेक्टर एसपी ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

Updated on 27-07-2026 03:13 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने युवाओ को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया और माय भारत पोर्टल में पंजीयन करने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, कालेज के प्राचार्य आदि उपस्थित थे। 

माय भारत, यह एक फिजीकल इकोसिस्टम (भौतिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का मिश्रण) के माध्यम से युवा सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करता है, साथ ही अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर, स्वयंसेवा के अवसर और मेगा इवेंट्स में भाग लेने जैसे सार्थक अवसर प्रदान करता है , इसके अलावा माय भारत प्रोफाइल, सीवी बिल्डर और मेंटरशिप जैसे मूल्यवान संसाधन भी उपलब्ध कराता है। माय भारत पोर्टल लिंक https://mybharat.gov.in/ है। 

भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के अधीन एक स्वायत्त निकाय, माय भारत की स्थापना युवा विकास, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य करने के लिए की गई थी। इसका उद्देश्य नेतृत्व, स्वयंसेवा, अनुभवात्मक शिक्षा, नवाचार और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देकर युवाओं को सशक्त बनाना है, साथ ही "सेवा भाव" और "कर्तव्य बोध" के मूल्यों को पोषित करना है । साझेदारी और युवा-केंद्रित पहलों के माध्यम से, एमवाई भारत युवाओं को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाता है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.