दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, नरोत्तम का टिकट कटने के बाद बदली रणनीति, युवा टीम को सौंपी चुनाव प्रबंधन की कमान

Updated on 13-07-2026 12:41 PM
भोपाल। प्रदेश में लगातार चुनाव में हार का सामना कर रही कांग्रेस को बदली हुई परिस्थितियों में दतिया सीट के उपचुनाव में संभावनाएं नजर आ रही हैं। दिग्गज भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने को पार्टी सकारात्मक मानकर चल रही है।

उपचुनाव के मोर्चे पर कांग्रेस की युवा टीम

उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा टीम को मोर्चे पर लगाया है। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को चुनाव प्रबंधन की कमान दी गई है तो जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा को अलग-अलग मोर्चे पर लगाया गया है। इनका जिम्मा संपर्क, संवाद और समन्वय बनाने का रहेगा। तय किया गया है कि बड़ी सभा करने के स्थान पर मोहल्ला स्तरीय बैठकें की जाएंगी।

चुनाव प्रबंधन में वरिष्ठ नेताओं को आगे करने के स्थान पर नई टीम को उतारने का निर्णय लिया है। प्रियव्रत सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय वार रूम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी थे।

नामांकन में सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह सोमवार को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह समेत वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.