सदर बाजार में जल्द शुरू होगा 'हमर अस्पताल' का निर्माण : कन्हैया

Updated on 03-07-2026 03:40 PM
रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार वार्ड में लंबे समय से अधर में लटके 'हमर अस्पताल' के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और अतुल रघुवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के तहत 'हमर अस्पताल' की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद राजनीतिक उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता के चलते यह परियोजना अधूरी रह गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद और विधायक की उदासीनता के कारण रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी इस स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है।

फंड रुकने से निर्माण कार्य ठप
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए 14 अप्रैल 2022 को 25 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 26 सितंबर 2023 को टेंडर जारी हुआ और 4 मार्च 2024 को निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर काम शुरू किया गया।

हालांकि, सत्ता परिवर्तन के बाद 15वें वित्त आयोग से जारी राशि रोक दिए जाने के कारण फंड उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते निर्माण कार्य 25 जुलाई 2024 से पूरी तरह बंद है और टेंडर भी निरस्त हो चुका है। अधूरा भवन अब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।

नई स्वीकृति और टेंडर की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि अस्पताल निर्माण के लिए तत्काल नया फंड स्वीकृत किया जाए, नई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया भरोसा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.