ऊर्जा विभाग में पदोन्नति की शिकायत पर फैसला:जिनके प्रमोशन रोके गए, सबके प्रमोशन करेंगी बिजली कंपनियां, 8500 हुए पदोन्नत

Updated on 29-07-2026 12:46 PM
भोपाल, प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा सकेंगे। जिनके प्रमोशन रोके गए थे, वे जांच के बाद प्रमोशन की पात्रता के दायरे में पाए गए हैं। इसके लिए दिए गए अभ्यावेदन के बाद विभाग ने इस पर निर्णय लेते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

ऊर्जा विभाग ने विद्युत कंपनियों में मंडल कर्मियों की पदोन्नति से जुड़े आरक्षित पदों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश ऊर्जा विभाग के उप सचिव द्वारा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, तीनों विद्युत वितरण कंपनियों तथा पावर ट्रांसमिशन एवं जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालकों को भेजा गया है।

आदेश के अनुसार जुलाई 2026 में विभिन्न संवर्गों के लगभग 8,500 से अधिक विद्युत कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2011 में मंडल कर्मियों के लिए आरक्षित पदों पर कंपनी कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने के समर्थन एवं विरोध में विभाग को आपत्तियां प्राप्त हुईं।

ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उन मंडल कर्मियों के आरक्षित पद रिक्त रखे गए, जो विभिन्न कारणों जैसे आवश्यक निर्देश या न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण वर्तमान पदोन्नति में पात्र नहीं हो सके। शेष आरक्षित पदों पर अंतरिम रूप से कंपनी कर्मियों को पदोन्नत किया गया।

विभाग ने इस कार्रवाई को व्यावहारिक एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप उचित माना है। साथ ही सभी विद्युत कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मंडल कर्मियों की अधिवार्षिकी (सेवानिवृत्ति) अवधि 31 दिसंबर 2030 के बाद भी शेष रहेगी, उनके लिए आरक्षित पद सुरक्षित रखे जाएं। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में पात्र मंडल कर्मियों को इन पदों पर पदोन्नति दी जा सकेगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में पात्र मंडल कर्मियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध नहीं रहती हैं, तो आरक्षित पदों पर पदोन्नत किए गए कंपनी कर्मियों को पदावनत (रिवर्ट) कर पात्र मंडल कर्मियों को पदोन्नति देने की कार्रवाई की जा सकती है।

यह शिकायत की थी अभियंता संघ ने

यहां गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग के अभियंता संघ का कहना है कि सरकार चाहती है कि खाली पद जल्द भरे जाएं, ताकि कामकाज बेहतर हो और नए लोगों को रोजगार मिले लेकिन बिजली कंपनियों में इसके उलट हो रहा है। जुलाई 2026 में मंडल कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दे दी गई, जबकि कंपनी कैडर के पात्र और वरिष्ठ इंजीनियर अब भी इंतजार कर रहे हैं।

69 और 72 पद खाली, फिर भी प्रमोशन नहीं

संघ के अनुसार, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता के करीब 69 पद खाली हैं। वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में ऐसे 72 पद रिक्त हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में भी कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद खाली हैं, लेकिन इन पर भी पदोन्नति नहीं की जा रही।

10 से 17 जुलाई तक भी नहीं दिए प्रमोशन

संघ का कहना है कि 10 जुलाई से 17 जुलाई 2026 के बीच ऐसी स्थिति थी, जब मंडल कैडर में कोई पात्र अधिकारी उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद कंपनी कैडर के योग्य इंजीनियरों को प्रमोशन नहीं दिया गया। अब जो अधिकारी हाल में पदोन्नत हुए हैं, वे कई साल तक दोबारा प्रमोशन के पात्र नहीं होंगे। ऐसे में ये पद लंबे समय तक खाली रह सकते हैं।

नियमों की गलत व्याख्या का आरोप

अभियंता संघ ने आरोप लगाया था कि ऊर्जा विभाग के 9 जून 2011 के आदेश की गलत व्याख्या कर प्रमोशन रोके जा रहे हैं जबकि वर्ष 2014 में इसी तरह की स्थिति में कंपनी कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई थी। संघ का कहना है कि मौजूदा फैसला न तो नियमों के अनुरूप है और न ही न्यायसंगत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.