दीपक चौधरी का सीएम हेल्पलाइन में डीजी पे मांग हुआ पूरा

Updated on 08-08-2026 05:35 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक कुमार चौधरी ने सीएम हेल्पलाइन में अपने सेवा सेतु (सीएससी) आईडी में डीजी पे लाइट एक्टिव करने का मांग किया था। इससे आवेदक को सेवा सेतु (सीएससी) आईडी से डिजिटल माध्यम से रूपये लेन देन में सुविधा होगा। कलेक्टर ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) के माध्यम से आवेदक के सीएम हेल्पलाइन में किये मांग को पूरा किया और फोनकर इस संबंध में उन्हें जानकारी दी और अपने मांग के अनुरूप कार्य पूर्ण होने पर आवेदक ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समाधान के बाद भी स्वयं आवेदक दीपक कुमार चौधरी को फोन कर यह जानकारी ली कि उनकी समस्या का समाधान संतोषजनक ढंग से हुआ है या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी परखा कि जिले में अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और प्रभावी ढंग से निराकरण कर रहे हैं या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.