जिलाध्यक्षों की शिकायत- प्रभारी मंत्री के दौरे कम:टंकराम से जामवाल बोले- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?

Updated on 27-08-2026 12:25 PM
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लेकर बनी। उनके पास सारंगढ़, धमतरी और नारायणपुर जिले का प्रभार है। बैठक में तीनों जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधायक मौजूद थे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिलाध्यक्षों से पूछा कि प्रभारी मंत्री नियमित दौरे पर आते हैं या नहीं। जवाब मिला कि मंत्री बहुत कम आते हैं। कभी आते भी हैं तो भाजपा कार्यालय नहीं पहुंचते। कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं रहता।

इस पर टंकराम वर्मा ने जिलों में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा देना शुरू किया। जवाब देते समय वे बार-बार विधायक अजय चंद्राकर की ओर देख रहे थे। इसे भांपते हुए जामवाल ने कहा, ‘मंत्री आप हैं या विधायक जी? यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपका प्रभार बदलना पड़ेगा।’ इस पर बैठक में ठहाके लगे। बताया जा रहा है कि टंकराम को संगठन की ओर से पहले भी चेतावनी मिल चुकी है।

गजेंद्र और श्याम बिहारी के कामकाज की सराहना: दो दिवसीय बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई। गजेंद्र यादव के पास राजनांदगांव जिले का प्रभार है।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद नहीं थे। जिले के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभारी मंत्री नियमित दौरे करते हैं और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट भी मिल रहा है। श्याम बिहारी जायसवाल के पास बलौदाबाजार और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रभार है।

दोनों जिलों की छह विधानसभा सीटों में से केवल दो भाजपा के पास हैं। इसके बावजूद पदाधिकारियों ने मंत्री के नियमित दौरों की प्रशंसा की। दोनों जिलों में डीएमएफ की बैठकें भी नियमित हो रही हैं।

हारी हुई 36 सीटों पर ज्यादा फोकस 

बैठक में भाजपा की हारी हुई 36 विधानसभा सीटों को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई। इन क्षेत्रों के प्रभारी मंत्रियों को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी गई। उन्हें नियमित दौरे कर कार्यकर्ताओं से संवाद करने और आगामी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

निगम-मंडलों के अध्यक्षों को भी एक-एक विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन उनसे नियमित रिपोर्ट ले रहा है। प्रभारी मंत्रियों से भी इन सीटों के लिए आगे की रणनीति मांगी गई है।

योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

संगठन ने मंत्रियों से पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। कुछ जिलाध्यक्षों ने कहा कि योजनाओं से जुड़े छोटे-छोटे काम भी अटक रहे हैं। कुछ ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें कीं।

गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने क्या कार्ययोजना बनाई है और किस तरह काम किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.