SAGA ग्रुप के पोंजी घोटाले पर ED की छापेमारी

Updated on 19-08-2026 12:40 PM
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल तथा उनके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय और कमर्शियल कैम्पर पर छापेमारी की है।

छापेमारी के दौरान ED ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। इनमें ₹30 करोड़ से अधिक मूल्य के लिस्टेड शेयर और सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड, LIC पॉलिसियां, बैंक खातों में मौजूद रकम तथा 9 हाई-एंड वाहन शामिल हैं।

इस कंपनी ने निवेशकों को 3 से 5 साल में रकम दोगुनी या तिगुनी होने तथा कार जैसे उपहार देने का भरोसा देकर झांसा दिया था।

इसके अलावा ED ने 13 से 16 अगस्त 2026 के बीच की गई सर्चिंग के दौरान ₹1.53 करोड़ नकद, करीब ₹35 लाख की विदेशी मुद्रा तथा ₹5.25 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण और चांदी की बुलियन भी जब्त की है। इसके अलावा अपराध से जुटाई गई कई संपत्तियों को फ्रीज किया गया।

ईडी के अनुसार यह मामला लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) और उससे जुड़ी अन्य सहकारी समितियों के माध्यम से SAGA ग्रुप पोंजी घोटाले से संबंधित है। ED के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में पुलिस द्वारा LUCC और उससे जुड़ी सहकारी समितियों के खिलाफ दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी।

₹10 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति जुटाने का आरोप

जांच के दौरान यह पाया है कि वर्ष 2009 से SAGA ग्रुप द्वारा संचालित रिकरिंग डिपॉजिट, फिक्स्ड डिपॉजिट और मंथली इनकम जैसी योजनाओं में लोगों को निवेश के लिए कथित तौर पर आकर्षित किया गया।

निवेशकों को 3 से 5 साल में रकम दोगुनी या तिगुनी होने तथा कार जैसे उपहार देने का भरोसा दिया गया। ED के अनुसार इन वादों के पीछे वास्तविक कारोबार का पर्याप्त आधार नहीं था और कथित तौर पर फर्जी बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अवास्तविक रिटर्न के वादों के जरिए जनता से ₹10,000 करोड़ से अधिक की रकम जुटाई गई।

निवेश की रकम कथित तौर पर दूसरी जगह भेजी गई

जांच एजेंसी के मुताबिक शुरुआत में कुछ निवेशकों को भुगतान किया गया, लेकिन निवेश की अधिकांश रकम को कथित तौर पर समीर अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने निजी लाभ तथा एजेंटों और सहयोगियों को मार्केट कमीशन के रूप में इस्तेमाल किया।

ईडी का कहना है कि जनता से मुख्य रूप से नकद में रकम जुटाई जाती थी। इसके बाद इसे क्षेत्रीय कैश-चेस्ट के जरिए आगे भेजा जाता था। इस धन का इस्तेमाल भारत और विदेशों में चल-अचल संपत्तियों में निवेश के लिए किया गया।

50 से अधिक शेल कंपनियों का नेटवर्क

तलाशी के दौरान हुई जांच में ED को कथित तौर पर 50 से अधिक शेल कंपनियों का एक नेटवर्क मिला है। इन कंपनियों को उसके द्वारा चिन्हित ऑपरेटरों के नियंत्रण में संचालित किया जा रहा था और धन को शेल कंपनियों तथा हवाला चैनलों के माध्यम से इधर-उधर किए जाने के संकेत मिले हैं।

SAGA ग्रुप के प्रमुख पर भी कार्रवाई

ED के अनुसार समीर अग्रवाल SAGA ग्रुप का सीएमडी और प्रमुख नियंत्रक बताया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि वह देश छोड़ चुका है और फरार है। इस मामले में ED पहले ही दो अलग-अलग Provisional Attachment Orders के तहत संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की कार्रवाई कर चुका है।

वहीं, ग्रुप के एक प्रमुख कार्यकारी रवि शंकर तिवारी को 14 जुलाई 2026 को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया था। ED ने इस मामले में 24 जुलाई 2026 को विशेष अदालत के समक्ष Prosecution Complaint भी दाखिल की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.