रायगढ़ में हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी:रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा

Updated on 27-08-2026 12:21 PM
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार रात भी हाथियों ने अलग-अलग गांवों में 26 किसानों की धान फसल बर्बाद कर दी। सुबह वन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज के पोलाईआर्ट, सिसरिंगा और सोनपुर में हाथियों ने 7 किसानों की फसल रौंद दी। वहीं धरमजयगढ़ रेंज के नागदरहा में फीरसिंह राठिया की फसल को नुकसान पहुंचाया गया।

बोरो रेंज के धवाईडांड में जगरमोती भुइंहर और मानसाय यादव के खेत हाथियों के निशाने पर रहे। छाल रेंज के चुहकीमार में हिरिराम, हीरा राम, चमार और राम समेत 7 किसानों की फसल बर्बाद हुई। कापू रेंज के रायमेर और किरिया में बुधनसाय, पेशराम, बहादुर एक्का, प्रेमसाय एक्का और दिलीप के खेतों में भी हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

रायगढ़ वन मंडल में भी नुकसान

रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी में कृष्ण गोपाल मालाकार, तिलकराम मालाकार, जहरीराम टोप्पो और चैतमति तिर्की के धान के खेतों में हाथियों ने फसल रौंद दी।

हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों और वन अमले ने उन्हें भगाने की कोशिश की। हालांकि, हाथी काफी देर तक खेतों में डटे रहे। बाद में सुबह होने से पहले वे जंगल की ओर लौट गए।

26 किसानों को नुकसान, मुआवजे की तैयारी

हाथियों से फसल नुकसान की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसी के आधार पर किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

धरमजयगढ़ में सबसे ज्यादा 108 हाथी

वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार तक जिले के जंगलों में कुल 165 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 108 और रायगढ़ वन मंडल में 57 हाथी मौजूद हैं। धरमजयगढ़ में 32 नर, 48 मादा और 28 शावक हैं। वहीं रायगढ़ वन मंडल में 17 नर, 32 मादा और 8 शावक शामिल हैं।

गांवों में मुनादी, वन विभाग की निगरानी

हाथियों के लगातार बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

वन विभाग के मुताबिक हाथियों का दल एक रेंज से दूसरे रेंज के जंगलों में लगातार मूवमेंट कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों से रात के समय जंगल और खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.