जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Updated on 13-07-2026 01:05 PM

सुकमा। जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री माड़वी देवा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत विकासखंड के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे।

   बैठक के दौरान विकासखंड कोंटा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

   बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। संबंधित विभागों ने योजनाओं की प्रगति से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.