शैक्षणिक व्यवस्थाओं, लर्निंग आउटकम को सत्र की शुरूआत से ही सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर

Updated on 09-07-2026 08:15 PM

दंतेवाड़ा। आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ब्लॉक कटेकल्याण के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मारजूम, चिकपाल एवं परचेली के शासकीय प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनका नाम, कक्षा तथा पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। 

इस क्रम में सर्वप्रथम ग्राम मारजूम के स्कूलपारा प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा पांचवी के एक छात्र से पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। छात्र ने बिना देखे 9 का पहाड़ा पूरी तरह सही ढंग से सुनाकर  कलेक्टर को प्रभावित किया। बच्चों का आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने उनकी सराहना की तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों की झिझक दूर करने पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चे बिना संकोच अपनी बात रख सकें और कक्षा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें।

इस दौरान कलेक्टर ध्रुव ने विद्यालयों में दर्ज छात्र संख्या, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता, गणवेश वितरण, पाठ्यपुस्तकों के वितरण तथा लर्निंग आउटकम की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की प्रगति और शिक्षण पद्धति के संबंध में चर्चा करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस क्रम में कलेक्टर ने ग्राम चिकपाल और परचेली के प्राथमिकष्षालाओ में पहंुचकर बच्चों के नियमित रूप से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी चेकअप पर फोकस करते हुए जानना चाहा कि विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्रत्येक प्राथमिक शालाओं में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि जिले के दूरस्थ और अंतिम छोर तक स्थित विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षण वातावरण, आवश्यक संसाधन तथा आत्मविश्वास के साथ सीखने का अवसर मिलना चाहिए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

पोटाकेबिन मेडोली का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश : 

कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने पोटाकेबिन मेडोली का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को उबालकर गर्म पानी उपलब्ध कराने, छात्र संख्या के अनुरूप शौचालय एवं बाथरूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पोटाकेबिन परिसर में व्यापक वृक्षारोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया।इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष डे, तहसीलदार आशा मौर्य,खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल पाण्डे, एपीसी राजेंद्र पाण्डे सहित अन्य मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.