रामगोपाल अग्रवाल से ईओडब्ल्यू की पूछताछ जारी, विदेश कनेक्शन की भी जांच

Updated on 11-07-2026 12:15 PM

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से कोयला, कस्टम मिलिंग और डीएमएफ घोटाला मामलों में ईओडब्ल्यू-एसीबी की पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी अब उनकी तीन साल की फरारी अवधि और विदेश में रहने संबंधी तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। वहीं, उनके बेटे वैभव अग्रवाल ने दावा किया है कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं गए थे और उन्होंने अधिकांश समय धमतरी में बिताया।

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग मामलों के विवेचक रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी फरारी के दौरान उनके ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। इसी सिलसिले में उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ की गई थी।

वैभव ने जांच एजेंसी को बताया कि उनके पिता कहीं बाहर नहीं गए थे और वे छत्तीसगढ़ में ही रह रहे थे। हालांकि जांच अधिकारियों ने इस बयान पर संदेह जताया है।

अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी पहले ही धमतरी स्थित उनके घर पर दबिश दे चुकी है। जांच में उनके विदेश, विशेषकर दुबई में रहने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

बताया गया कि 7 जुलाई को रामगोपाल अग्रवाल ईओडब्ल्यू-एसीबी कार्यालय पहुंचे थे, जहां सरेंडर के बाद गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की गई। इसके बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू-एसीबी की रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के दौरान उनके वकील को मौजूद रहने की अनुमति दी गई है।

इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि जांच एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपी का बचाव कर रही है।

मिश्रा ने कहा कि कोयला, राइस मिलिंग, शराब और डीएमएफ से जुड़े मामलों में जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा कि अंतिम निर्णय न्यायालय करेगा।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तारी से पहले पार्टी रामगोपाल अग्रवाल को अपना कोषाध्यक्ष बता रही थी, जबकि बाद में कुछ नेताओं ने उनसे संबंध नहीं होने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में अपना स्पष्ट पक्ष रखने की मांग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.