जैविक खेती अपनाकर लागत में लाई कमी, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर बनीं एरिन भगत

Updated on 27-07-2026 03:12 PM

अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विकासखंड सीतापुर के ग्राम पेटला की कृषक श्रीमती एरिन भगत ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में जैविक खेती अपनाकर खेती की लागत कम करने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती की दिशा में कदम बढ़ाया है।

श्रीमती एरिन भगत ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया। विभाग की ओर से उन्हें जीवामृत तैयार करने हेतु विशेष कंटेनर (ड्रम) उपलब्ध कराया गया, जिसकी सहायता से वे गाय के मूत्र का उपयोग कर जीवामृत तैयार करती हैं। इसके साथ ही वे गाय के गोबर से वर्मी खाद बनाकर अपने खेतों में उपयोग कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे अपने खेतों में पूर्णतः जैविक खेती कर रही हैं। इसके अलावा वे केंचुआ पालन (वर्मी कल्चर) भी कर रही हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण वर्मी कम्पोस्ट तैयार होता है। जैविक खाद एवं जीवामृत के नियमित उपयोग से उनकी रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता काफी कम हो गई है, जिससे खेती की लागत में कमी आई है।

एरिन भगत का कहना है कि पहले रासायनिक खाद पर अधिक खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब जैविक खेती अपनाने से उस खर्च में कमी आई है। प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक खाद का उपयोग करने से न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को जैविक खेती, जीवामृत निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग के सहयोग से किसान कम लागत में टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.