धमतरी के समाधान शिविरों में 1070 आवेदनों का त्वरित निराकरण

Updated on 14-05-2026 04:24 PM
रायपुर। अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के कुरूद और मगरलोड विकासखंडों में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविरों में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखा गया। बेलरगांव और मेघा में आयोजित इन शिविरों में प्राप्त कुल 1070 आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगांव में आयोजित शिविर में 12 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त 393 आवेदनों में से 384 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, शिक्षा विभाग द्वारा उपकरण किट और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही, टीबी मरीजों को विशेष श्फूड बास्केटश् भी प्रदान किए गए।

शिकायतों और मांगों पर त्वरित एक्शन
मगरलोड विकासखंड के मेघा क्लस्टर शिविर में 18 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यहाँ प्राप्त 677 आवेदनों (667 मांग और 10 शिकायतें) में से 515 का तत्काल समाधान किया गया। शिविर में 7 नवीन राशन कार्ड, दिव्यांगों को वॉकर और 3 पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किए गए। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और 10 ड्राइविंग लाइसेंस भी मौके पर प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का सिकल सेल परीक्षण किया गया और 8 बुजुर्गों को श्आयुष्मान वय वंदन कार्डश् वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का साझा प्रयास
शिविरों में जनपद अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और स्थानीय सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों को भी समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाएगा, ताकि सुशासन की अवधारणा धरातल पर पूरी तरह चरितार्थ हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.