'बाइक में दुपट्टा फंसने से मौत' की झूठी कहानी खुली, भोपाल में गर्भवती नवविवाहिता के सुसाइड नोट ने खोला पति का राज

Updated on 13-06-2026 11:47 AM

भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र के संजय नगर में नवविवाहिता और गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा (30) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत फांसी लगने से हुई थी। जबकि घटना के बाद उसके पति ने पुलिस और स्वजनों को गुमराह करने के लिए इसे सड़क हादसा बताने की कोशिश की थी।

मामले की जांच के दौरान मृतका के मोबाइल फोन से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति विकास मेवाड़ा और उसकी मां रजनी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले पुलिस को किया गुमराह

पुलिस के अनुसार 6 जून की दोपहर करीब 12 बजे भारती मेवाड़ा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी विकास के छोटे भाई ने उसे फोन पर दी थी। इसके बाद विकास घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे गला दबने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल की जांच से खुली झूठी कहानी की पोल

हालांकि घटनास्थल का निरीक्षण और परिस्थितियों की जांच के दौरान पुलिस को पति की कहानी पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर विकास ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। उसने यह भी माना कि घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी।

एक साल पहले मुलाकात, फिर प्रेम विवाह

जांच में सामने आया कि भारती बैरागढ़ के मोची मोहल्ला क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात कपड़े की दुकान पर काम करने वाले विकास मेवाड़ा से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और लगभग पांच महीने पहले परिवार की इच्छा के विरुद्ध उन्होंने प्रेम विवाह किया था।

महिला मित्र के साथ जन्मदिन मना रहा था पति

पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन से मिले सुसाइड नोट में उल्लेख मिला कि विकास के किसी अन्य महिला से संबंध थे। घटना से दो दिन पहले विकास अपने जन्मदिन पर उस महिला मित्र के साथ घूमने गया था, जिससे भारती मानसिक रूप से आहत थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पहले महिला ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी, फिर फांसी लगा ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.