मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे एवं पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर दी गई विदाई

Updated on 15-07-2026 01:46 PM

बालोद। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा सहित सभी अधिकारियों ने इन दोनों अधिकारियों के बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इन दोनों अधिकारियों को बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ, कुशल एवं योग्य अधिकारी बताते हुए इनके कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हमारे ये दोनों अधिकारी अपने नए कार्य क्षेत्र में भी अपने बेहतरीन कार्य के बदौलत अपने कार्य कुशलता का अमिट छाप छोड़ेंगे। उन्होंने  रात्रे एवं  पंकज देव की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में इन दोनों अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए  रात्रे एवं  पंकज देव को कार्य के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान बताया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने इन दोनों अधिकारियों के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए बालोद जिले के पहचान दिलाने में इनकी भूमिका का भी उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर सक्ति जिले के जनपद पंचायत डभरा एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव का बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जनपद पंचायत पलारी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुआ है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा इन दोनों अधिकारियों के शाॅल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.