दवाई दुकानों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच

Updated on 10-08-2026 12:48 PM

सारंगढ़ –बिलाईगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा  दिए निर्देश व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में शनिवार को सारंगढ़ ब्लाक में संयुक्त निरीक्षण (राजस्व एवं पुलिस विभाग) की उपस्थिति में औषधि निरीक्षक टीम द्वारा कुल 06 औषधि प्रतिष्ठानों का निरिक्षण किया गया एवं सघन जांच किया गया। इस दौरान स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की क्रय विक्रय से सम्बंधित दस्तावेज अभिलेख एवं रजिस्टर की सघन जांच की गयी। जांच में 03 औषधि प्रतिष्ठानों में क्रय विक्रय में अनियमितता पाए जाने के कारण औषधि एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। दवाई दुकानों की जांच के दौरान चिकित्सक की पर्ची के बगैर स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियां न बेचने के सख्त निर्देश भी मेडिकल संचालकों को दिए गए। 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु भी निर्देश दिया गया।अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरा संचालित पाया गया एवं शेष दुकाने जिनमे सीसीटीवी कैमरा नहीं है उनके संचालकों को कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यवाही में तहसीलदार  एन के सिन्हा,  औषधि निरीक्षक संतोषी राज, सविता रानी एवं कौशल साहू तथा पुलिस आरक्षक शकुन्तला जायसवाल शामिल थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.