दंतेवाड़ा में खाद्य कारोबारियों को मिला नया हुनर, 3 दिवसीय 'फॉस्टेक' ट्रेनिंग कैंप संपन्न

Updated on 09-07-2026 08:15 PM

दंतेवाड़ा, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फसाई) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य हुये समझौता ज्ञापन 2023 से 2026 तक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) में स्वीकृत कार्ययोजना 2025-26 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिला मुख्यालयों एवं 146 ब्लॉक में फॉस्टेक प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

इसकी परिपालन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा 3 दिवसीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) निःशुल्क कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जाहिरा खान, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा ने प्रशिक्षण के मूलभूत उद्देश्य एवं पंजीकरण प्रक्रिया का जानकारी दी। शिक्षा एवं कल्याण समिति प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक शिव प्रजापति ने खाद्य पाठ्यक्रम, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, संस्था पंजीकरण एवं व्यवस्था, खाद्य पदार्थों का गुणवत्ता मानक एवं मापक के बारे में पीपीटी के माध्यम से बताया। इस प्रकार प्रथम दिवस 8 जुलाई 2026 को दंतेवाड़ा एवं गीदम में तथा द्वितीय दिवस 9 जुलाई 2026 को बचेली एवं किरंदुल एवं 10 जुलाई 2026 को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के प्रशिक्षण सभागार में खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु सामुदायिक भवन, आर.ई.एस कॉलोनी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  इसके अलावा उपरोक्त पूर्व दिवस में प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले कारोबारकर्ताओं के लिए 10 जुलाई 2026 को पूनः प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.