हावड़ा-मुंबई दुरंतो में 2 करोड़ का सोना पकड़ाया:7 बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली

Updated on 14-08-2026 12:15 PM
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की टीम ने DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) और रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की टीम ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त किया है।

ट्रेन के बी-12 कोच में तलाशी के दौरान 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है। इस गोल्ड के साथ महाराष्ट्र के सुरेश कुमार और धैर्यशील को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों इस सोने को हावड़ा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

दरअसल, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो लोग सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम को डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ जांच के लिए लगाया गया।

संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान बी-12 कोच में दो संदिग्ध सुरेश कुमार और धैर्यशील मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी लेने पर 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली। कुल वजन करीब 1.242 किलो था। जांच में इसे विदेशी सोना बताया गया है।

सोना कहां से आया इसकी जांच जारी

डीआरआई नागपुर ने सुरेश कुमार और धैर्यशील के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

अब डीआरआई यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एजेंसी इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों और सोने की तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

दुबई से बांग्लादेश-नेपाल के रास्ते पहुंचता है सोना

डीआरआई के अनुसार ट्रेनों से छोटे पैमाने पर सोने की खेप पहुंचाई जाती है। तस्करी का सोना दुबई से बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंचता है। इसके बाद ट्रेनों के जरिए मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों तक खेप पहुंचाई जाती है। तस्कर छोटी-छोटी खेप के जरिए भेजते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.