सुशासन तिहार : 10 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 603 आवेदन प्राप्त, 43 का मौके पर निराकरण

Updated on 21-05-2026 12:06 PM

गरियाबंद। राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारतम्यता में गरियाबंद विकासखंड के बिन्द्रानवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। 

शिविर में शामिल 10 गांवों के नागरिकों द्वारा कुल 603 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 43 प्रकरणों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।

कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन एवं एसडीएम हितेश्वरी बाघे एवं तहसीलदार चितेश देवांगन के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम जरनडीह के 10 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई तथा दो बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार के तहत खीर खिलाकर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वनांचल क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व्यवस्था तथा जर्जर भवनों के पुनरुद्धार जैसे विषयों पर शासन-प्रशासन से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता भी बताई। शिविर में जनपद सदस्य ममता ठाकुर, राधा नागेश, सावित्री बाई शिविर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.